{"_id":"661134499d631e6aee00d64b","slug":"rampur-news-industrial-tour-rohru-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-114337-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: राजकीय बहुतकनीकी संस्थान रोहड़ू के विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: राजकीय बहुतकनीकी संस्थान रोहड़ू के विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक भ्रमण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान रोहड़ू के डी फार्मेसी द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने औद्योगिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मैरिन लाइफ साइंसेज, बायो नैक्सी फार्मास्युटिकल्स बद्दी, डॉ रेड्डी लेबोरेटरीज लिमिटेड और बद्दी विश्वविद्यालय का भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने उद्योगों में दवाइयां को बनाने की विधि के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान उद्योगों के मानव संसाधन प्रबंधकों, मार्केटिंग प्रभारी, वैज्ञानिकों ने छात्रों को विभिन्न जानकारियां दीं। निदेशक नितिन गर्ग, प्रमोद कुमार, प्रबंध निदेशक अरुण त्रिपाठी, सुषमा वर्मा, सिद्धार्थ पांडे, शीतल रत्न, रविनेश मिश्रा, प्रवेश कुमार, मुकेश कुमार और अनीता कुमारी ने बच्चों को दवाइयां बनाने की विधि के बारे में विस्तार से अवगत करवाया। उन्होंने विद्यार्थियों को जानकारी दी कि किस प्रकार से दवाई बनती है और इनको बनाने में कितने तापमान की जरूरत पड़ती है। किस तरह दवाई बनाते समय गुणवत्ता का ध्यान रखा जाता है। विद्यार्थियों ने उद्योगों की संपूर्ण कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी ग्रहण की। भ्रमण में द्वितीय वर्ष के 38 विद्यार्थियों ने भाग लिया। भ्रमण का नेतृत्व विभागाध्यक्ष शशी शर्मा ने किया। उनके साथ प्रवक्ता मनोज कुमार शुक्ला और मोनिका जिंटा भी उपस्थित रहीं। संस्थान के मीडिया प्रभारी देविंद्र सिंह प्रेमी ने बताया कि संस्थान से हर ट्रेड के छात्र शैक्षणिक भ्रमण पर जाते हैं और अपने ट्रेड से संबंधित जानकारी हासिल करते हैं। संस्थान के प्रधानाचार्य राकेश शर्मा के प्रशासनिक नेतृत्व में राजकीय बहुतकनीकी रोहड़ू में शैक्षणिक गतिविधियों का कुशल संचालन किया जा रहा है।