{"_id":"65cb6bc895862e5f7a053d01","slug":"rampur-news-health-checkup-sunshine-school-broo-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-112103-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ब्रौ में 94 विद्यार्थियों और शिक्षकों का स्वास्थ्य जांचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ब्रौ में 94 विद्यार्थियों और शिक्षकों का स्वास्थ्य जांचा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सनशाइन स्कूल ब्रौ में द हंस फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में चिकित्सकों ने विद्यार्थियों और शिक्षकों का स्वास्थ्य जांचा। इस दौरान 94 विद्यार्थियों और शिक्षकों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसमें विद्यार्थियों के रक्त की जांच कर 25 विभिन्न प्रकार के टेस्ट किए गए। शिविर में दवाइयां भी वितरित की गई। इस दौरान डॉ. पलक बहल ने विद्यार्थियों को स्वस्थ रहने का पाठ भी पढ़ाया। उन्होंने बच्चों को ताजा खाना खाने, सब्जियों और फलों को नियमित रूप से अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा अधिकारी साहिल ने विद्यार्थियों को खेलकूद में बढ़चढ़ कर भाग लेने और दिनचर्या में सुधार के के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर द हंस फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट इकाई के फार्मासिस्ट हरीश, लैब टेक्नीशियन राजेश वर्मा और चालक आकाश दीप सहित अन्य मौजूद रहे।