फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Deliberations on the issues faced by those affected by the Rajpura project

Rampur Bushahar News: राजपुरा परियोजना प्रभावितों ने रोजगार और रॉयल्टी की उठाई मांग

Fri, 25 Sep 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
राजपुरा परियोजना प्रभावितों की समस्याओं पर मंथन
विज्ञापन


एसडीएम ने परियोजना प्रबंधन को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। भड़ावली पंचायत में निर्मित 9.9 मेगावाट राजपुरा जलविद्युत परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर प्रशासन और परियोजना प्रबंधन के साथ बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता रामपुर के एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने की। इसमें परियोजना अधिकारियों के अलावा प्रभावित ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक में रोजगार, रॉयल्टी और लाडा राशि से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए। बैठक में प्रभावित ग्रामीणों ने मांग रखी कि परियोजना में स्थानीय प्रभावित परिवारों को रोजगार दिया जाए। साथ ही परियोजना से मिलने वाली रॉयल्टी और लाडा (स्थानीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण) की राशि नियमानुसार जल्द जारी की जाए। ग्रामीणों ने कहा कि परियोजना से प्रभावित क्षेत्र के विकास और स्थानीय लोगों के हितों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाना चाहिए। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना में अब तक दिए गए रोजगार का पूरा विवरण प्रशासन को उपलब्ध करवाया जाए। इसमें रोजगार प्राप्त करने वाले लोगों के नाम, पद और वेतन की जानकारी भी शामिल करने को कहा गया ताकि प्रभावितों को रोजगार देने की स्थिति स्पष्ट हो सके। बैठक में लाडा की राशि जल्द जमा करवाने के निर्देश भी दिए गए। वहीं, परियोजना प्रबंधन की ओर से बताया गया कि रॉयल्टी की राशि जमा करवाने की प्रक्रिया जारी है। बैठक में परियोजना से प्रभावित लोगों की सूची तैयार करने को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। एसडीएम ने कहा कि प्रभावितों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर देखा जाएगा और संबंधित विभागों व परियोजना प्रबंधन के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बैठक के बाद प्रभावित ग्रामीणों को रोजगार, रॉयल्टी और लाडा राशि से जुड़े मामलों में समाधान की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article