फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Majhali-Khincha-Nagasari Road

Rampur Bushahar News: सड़क के लिए मिले 15 लाख आधा खर्च, निर्माण अधूरा

Fri, 25 Sep 2026 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Majhali-Khincha-Nagasari Road
अधर में लटका मझाली-​खिंचा-नागासारी सड़क का निर्माण। संवाद
मझाली-खिंचा-नागासारी सड़क
विज्ञापन

का निर्माण कार्य 6 माह से लटका

आधा किलोमीटर सड़क
बनाकर ठेकेदार ने काम छोड़ा
अधूरा

लोक निर्माण विभाग और ठेकेदारी की कार्यशैली को लेकर भारी रोष

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। उपतहसील तकलेच के मझाली से खिंचा-नागासारी तक प्रस्तावित सड़क के निर्माण का कार्य छह महीने से लटका हुआ है। बजट उपलब्ध होने के बावजूद सड़क का निर्माण कार्य बंद पड़ा है। करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क का निर्माण होना है। इसके लिए 15 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ था। इसमें से 7.50 लाख रुपये अभी शेष राशि बची हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने करीब आधा किलोमीटर सड़क बनाने के बाद काम बंद कर दिया, जबकि शेष सड़क अधूरी पड़ी है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क के निर्माण के लिए उन्होंने स्वयं करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च किए हैं। इसके बावजूद विभाग और ठेकेदार की ओर से शेष कार्य पूरा करने को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। इससे ग्रामीणों में रोष बढ़ रहा है। बालक राम भंडारी, सरजन भंडारी, मोहर सिंह, लायक राम, प्रताप चंद, शिव राज, संदीप कायथ और सुनील भंडारी समेत ग्रामीणों ने बताया कि सड़क का निर्माण अधूरा रहने से सबसे ज्यादा परेशानी किसानों-बागवानों को झेलनी पड़ रही है। सेब और अन्य नकदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाने में दिक्कतें आ रही हैं। सड़क की सुविधा न होने से किसानों को अतिरिक्त समय और खर्च उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण न होने का असर केवल कृषि-बागवानी तक सीमित नहीं है। मरीजों को अस्पताल पहुंचाने, बच्चों के स्कूल आने-जाने और बुजुर्गों की आवाजाही में भी परेशानी हो रही है। आपात स्थिति में समस्या और गंभीर हो जाती है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य की स्थिति स्पष्ट कर इसे जल्द शुरू करवाया जाए। उन्होंने कहा कि जब बजट उपलब्ध है, तो छह महीने से काम बंद रहने का कोई औचित्य नहीं है। ग्रामीणों ने शेष सड़क का निर्माण जल्द पूरा करने की मांग उठाई है। वहीं, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के रामपुर दौरे के दौरान सड़क का निर्माण बंद का मामला उठाया जाएगा।

संबंधित ठेकेदार को कार्य जल्द शुरू करने के लिए निर्देश जारी किए जाएंगे। सड़क के निर्माण में करीब सात लाख की राशि खर्च की जा चुकी है।

-- गोवर्धन शर्मा, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग तकलेच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article