{"_id":"658edab1e64404ccb40e1f5e","slug":"rampur-news-health-checkup-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-10244-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नीरथ में 200 कामगारों का स्वास्थ्य जांचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नीरथ में 200 कामगारों का स्वास्थ्य जांचा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश भवन एवं कामगार कल्याण बोर्ड रामपुर के सौजन्य से लूहरी परियोजना के नीरथ साइट पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 200 कामगारों का स्वास्थ्य जांचा गया। शिविर में चिकित्सकों ने परियोजना में कार्य कर रहे कामगारों के स्वास्थ्य का निरीक्षण किया। इसमें पटेल कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। हिमाचल प्रदेश भवन एवं कामगार कल्याण बोर्ड अधिकारी रामपुर विक्रम ने बताया कि कामगारों के लिए सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं। इन योजनाओं की जानकारी विभाग की वेबसाइट से भी ले सकते हैं। परियोजना प्रबंधक रवींद्र कुमार अग्रवाल ने कहा की परियोजना साइट पर वर्ष में कई बार स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते है, जिसका लाभ परियोजना में काम कर रहे अधिकारी और कर्मचारियों को मिलता है। इस मौके पर एचआर प्रमुख नीरज श्रीवास्तव, संदीप ठाकुर और सुरेश सहित कई अन्य मौजूद रहे।