{"_id":"6574688a9d5ea9b52c0b2816","slug":"rampur-news-grange-templepran-partishta-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-9332-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नाग देवता मंदिर निचार की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उमड़ी लोगों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नाग देवता मंदिर निचार की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उमड़ी लोगों की भीड़
विज्ञापन
लोगों ने लगाई नाटी, आज देवी-देवताओं की विदाई के साथ कार्यक्रम का होगा समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिले के निचार पंचायत में नवनिर्मित देवता ग्रांगे नाग श्रीखंडों भव्य मंदिर में देव आगमन के साथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ हुआ। मंदिर के प्रतिष्ठापना समारोह मेें जिला किन्नौर क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक तेजवंत नेगी भी मौजूद रहे। उन्होंने लोगों को भव्य मंदिर बनने पर सभी ग्रामीणों को बधाई दी। इस दौरान अपने देवी मांग उषा माता, देवता कुलदेव नारायण पानवीं, देवता शेष नाग नाथपा और देवता नारायण निचार के समक्ष नवनिर्मित भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह पारंपरिक रस्मों, पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ। ग्रांगे नाग देवता के कार्यकारिणी समिति अध्यक्ष विनोद नेगी, माथस शालिक राम नेगी, माथम प्रितम, शुचारि मिनू राम नेगी, कायथ रिंज लाल नेगी, पुजारी जोबन पांढस, माली राय सुख नेगी और प्रधान निचार राजपाल नेगी और ने बताया कि नाग मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में रविवार को देवी-देवताओं को विदाई दी जाएगी। इस दौरान ग्र्रामीणों ने जाई जोती, भांजे भांजियों एवं सम्माननीय व्यक्तियों का स्वागत किया। किन्नौर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए जांई, जोती भांजे, भांजियों सहित ग्रामीणों ने देवी-देवताओं के साथ पारंपरिक वेशभूषा में खूब नाटी लगाई। प्रतिष्ठान समारोह में निचार ऊषा देवी, पानवी के कुलढयो नारायण, नाथपा से नाग, निचार ग्रांगे नाग श्रीखंडो, निचार नारेनास और बारो से किमशू देवी देवताओं ने मौजूद समस्तजनों सहित भांजा-भांजियों को आशीर्वाद दिया।