{"_id":"65f59d337d28f0acc60202e3","slug":"rampur-news-fag-fare-administrations-meting-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-113528-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: फाग मेले में लोगों की आवाजाही के लिए लगेंगी अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: फाग मेले में लोगों की आवाजाही के लिए लगेंगी अतिरिक्त बसें
विज्ञापन
एसडीएम ने बैठक कर मेले की तैयारियों को लेकर की चर्चा, देवी-देवताओं और देवलुओं के ठहराव के उचित इंतजाम करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर में 26 से 29 मार्च तक जिला स्तरीय फाग मेले में रामपुर और आनी के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले लोगों के लिए अतिरिक्त बसों की सुविधा प्रदान की जाएगी।इस बारे मेले में शिमला और कुल्लू जिले के 24 देवी-देवता शिरकत करेंगे। देवी-देवताओं और देवलुओं के ठहरने का उचित प्रबंध किया जाएगा। इसके अलावा मेले में विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। मेले के आयोजन को लेकर शनिवार को एसडीएम रामपुर निशांत तोमर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इसमें एसडीएम रामपुर ने विभिन्न अधिकारियों को मेले के दौरान मूलभूत सुविधाओं को मुहैया करवाने के दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी फाग मेले का आयोजन राज दरबार परिसर रामपुर में किया जा जाएगा। देवी-देवताओं का स्वागत 26 मार्च की सुबह 11:00 बजे और समापन 29 मार्च को दोपहर 3:00 बजे होगा। मेले में बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं का भी उचित प्रबंध किया जाएगा। फाग मेले में रात्रि सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। मेला कमेटी की ओर से दुकानों के लिए स्टॉल की नीलामी 22 मार्च को की जाएगी। इस मौके पर डीएसपी नरेश शर्मा और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद डॉ. वरुण शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।