{"_id":"65df341e872fa0bace024431","slug":"rampur-news-fag-fare-22-local-deity-invited-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-112808-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जिला स्तरीय फाग मेले में 22 देवी-देवता करेंगे शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जिला स्तरीय फाग मेले में 22 देवी-देवता करेंगे शिरकत
विज्ञापन
नगर परिषद भेजेगा निमंत्रण, देवी-देवताओं के नजराने में होगी दस से पंद्रह फीसदी की बढ़ोतरी
रामपुर में 25 मार्च से सजेगा फाग मेला, नप ने तैयारियां की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर में चार दिवसीय ऐतिहासिक जिला स्तरीय फाग मेला धूमधाम से मनाया जाएगा। 25 मार्च से रामपुर में मेला सजेगा। इस बार मेले में 22 देवी-देवता शिरकत कर शोभा बढ़ाएंगे। नगर परिषद रामपुर ने मेले के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। नप की ओर से बाकायदा देवी-देवताओं को निमंत्रण भेजा जाएगा। नगर परिषद रामपुर ने इस वर्ष देवी-देवताओं को दी जाने वाली नजराना राशि में 10 फीसदी बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है, वहीं जो देवी-देवता कुछ वर्षों के बाद आएंगे और दूर से आने वाले देवी-देवताओं के नजराने में 15 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। इस बार मेले में सजने वाली दुकानों का किराया 10 फीसदी बढ़ाया गया है। नगर परिषद ने बुधवार को मेले में आने वाले देवी-देवताओं को आमंत्रित करने और उनके ठहरने की व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस बार भी मेले को भव्य तरीके से आयोजित करने के लिए नप में आम सहमति बनी है। फाग मेले का विधिवत शुभारंभ 25 मार्च से होगा और 28 मार्च को इसका समापन होगा। मेले के पहले दिन नगर परिषद के पदाधिकारी और कर्मचारी देवी-देवताओं का राजदरबार के मुख्य द्वार पर स्वागत करेंगे। मेले के समापन के दिन नजराना राशि भेंटकर सभी देवी-देवताओं को विदाई दी जाएगी। नगर परिषद रामपुर के कार्यकारी अधिकारी डॉ. वरण शर्मा ने कहा कि जिला स्तरीय फाग मेले के आयोजन को लेकर नगर परिषद ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नप मेले की पूरी व्यवस्था देखेंगे।