{"_id":"64a6fd5b11d42cd4e702d5ac","slug":"rampur-news-education-swati-first-declamation-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-2277-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: स्वाति शर्मा ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: स्वाति शर्मा ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। खंड स्तरीय अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टियाली की छात्रा स्वाति शर्मा ने भाषण प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है। इसके अलावा कुश्ती में हिमांशी ने स्वर्ण पदक जीता है। कबड्डी में अंजली शर्मा को जिला स्तर के लिए चयनित किया गया।
इसके अलावा शतरंज, बैडमिंटन, खो-खो, वॉलीबाल और गोला फेंक स्पर्धा में भी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन रहा है। 3 से 5 जुलाई तक प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बजरोली पुल में हुआ। इसमें देहा खंड के 28 स्कूलों के करीब 300 से अधिक प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन लाल टेक्टा ने सभी विद्यार्थियों की सराहना की।
उन्होंने बताया कि विद्यालय में शारीरिक अध्यापक के दोनों पद रिक्त होने के बावजूद भी इस तरह की सफलता विशेष उपलब्धि से कम नहीं है। इसका श्रेय संबंधित अध्यापक नंदलाल ठाकुर और सुभाष शर्मा को जाता है।