फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, education minister inaugurated, livelihood building,

Rampur Bushahar News: जुब्बल में 10.44 करोड़ से निर्मित होगा आजीविका केंद्र

Thu, 06 Jul 2023 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
रोहडू। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने वीरवार को आईटीआई भवन जुब्बल में 10 करोड़ 44 लाख रुपए से निर्मित होने वाले आजीविका केंद्र का शिलान्यास किया। इससे पहले उन्होंने जुब्बल ब्लाॅक कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय ठाकुर रामलाल की 22वीं पुण्यातिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


इस मौके पर रोहित ठाकुर ने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा। आईटीआई जुब्बल, तकनीकी संस्थान प्रगति नगर और आईटीआई टिक्कर में नए ट्रेड शुरू किए जाएंगे। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के साधन उपलब्ध हो सकेंगे। उन्होंने कहा वर्तमान राज्य सरकार ने प्रदेश में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 361 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इससे पूर्व उन्होंने जुब्बल ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय ठाकुर रामलाल की 22 वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की और प्रदेश के लिए दिए गए उनके योगदान को याद किया।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने जुब्बल उपमंडल के शुराचली क्षेत्र की ग्राम पंचायत थाना में 90 लाख रुपए से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा क्षेत्र में संपर्क मार्गों को सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे किसानों को अपने उत्पाद मंडियों में पहुंचाने में कोई असुविधा न हो। शिक्षा मंत्री ने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार बागवानों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास कर रही और यूनिवर्सल कार्टन के माध्यम से लघु एवं सीमांत बागवानों को राहत प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं और पर्यटन की दृष्टि से क्षेत्र को विकसित किया जा रहा है। रोहित ठाकुर ने बताया कि राज्य में शिक्षा के आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाया जा रहा है। प्रदेश की साक्षरता दर 88 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। शीघ्र ही राज्य में 6,000 शिक्षकों के पद भरे जाएंगे। शिक्षा मंत्री ने इस अवसर पर स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उनका त्वरित निवारण किया।


जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, एसडीएम जुब्बल राजीव संख्यान, खंड विकास अधिकारी करण सिंह, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed