{"_id":"64f372654c1de12a7702f673","slug":"rampur-news-dercha-fare-celebrated-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-4902-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ढोल नगाड़ों की थाप पर लगी नाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ढोल नगाड़ों की थाप पर लगी नाटी
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी के कोटला में ऐतिहासिक देरची मेला देवी-देवताओं की विदाई के साथ संपन्न हो गया है। आखिरी दिन कोटला में देवी सिंहासिनी के प्रांगण में सबसे पहले देवी-देवता और ग्रामीणों ने ढोल नगाड़े की धुन और पहाड़ी गीतों पर जमकर नाटी लगाई।
मेले के आखिरी दिन देवता महारुद्र गसो, देवता दत्त महाराज बसारा और देवी सिंहासिनी से श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया। देवी- देवताओं ने भी मेले में उपस्थित लोगों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। देवी सिंहासिनी माता मंदिर कमेटी कोटला की कार्यकारिणी ने तीनों देवताओं को विधिवत विदाई दी, जिसके बाद साथ ही मेले का विधिवत समापन हो गया।