{"_id":"65538180f4caeaeb0701e874","slug":"rampur-news-deputy-cmlavi-fair-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-8161-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर जलशक्ति विभाग 36 परियोजनाओं पर खर्च करेगा 200 करोड़: अग्निहोत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर जलशक्ति विभाग 36 परियोजनाओं पर खर्च करेगा 200 करोड़: अग्निहोत्री
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की कर्मभूमि है, जिसे उन्होंने बड़े प्यार से संजोया और संवारा है। अब यह दायित्व विधायक नंदलाल निभा रहे हैं। यह बात प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रामपुर में आयोजित लवी मेला में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने सभी वादों को पूरा करेगी। इसी दिशा में सरकार ने सबसे पहले सरकारी कर्मचारियों के लिए ओपीएस को लागू किया। आने वाले समय में अन्य वादों को भी पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गत दिनों प्रदेश में आई आपदा से कोई भी क्षेत्र अछूता नहीं रहा। ऐसे में केंद्र सरकार से विशेष आर्थिक पैकेज भी नहीं मिला, फिर भी प्रदेश सरकार ने 4,500 करोड़ रुपये का आर्थिक पैकेज प्रदेश के प्रभावित परिवारों के लिए जारी किया है। इसके तहत पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकान के लिए 7 लाख रुपये आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकान के लिए 1 लाख रुपये और पशु की मृत्यु होने पर 55,000 हजार रुपये प्रदान किए जा रहे हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि रामपुर क्षेत्र में जल शक्ति विभाग की 36 परियोजनाओं का क्रियान्वयन किया जाना है। इस पर करीब 200 करोड़ रुपये व्यय होंगे। उन्होंने कहा कि यह निर्णय जल्द लागू किया जाएगा और वह शीघ्र क्षेत्र का दौरा करेंगे, जिससे इन परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा सके। सांसद लोकसभा प्रतिभा सिंह ने कहा कि यह मेला ऐतिहासिक है और इसे अभी भी इसी स्वरूप में मनाया जा रहा है। हमें अपनी परंपराओं और खान-पान पर गर्व होना चाहिए। यही बात हमें अपनी युवा पीढ़ी को भी सीखाने की आवश्यकता है, क्योंकि आज के युवा परंपराओं से दूर होते जा रहे हैं।