{"_id":"66129e30537fbd3fc30b937c","slug":"rampur-news-dental-hospital-xray-machine-shutdown-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-114384-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कोटखाई के दंत चिकित्सालय में तीन वर्ष से एक्स-रे मशीन खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कोटखाई के दंत चिकित्सालय में तीन वर्ष से एक्स-रे मशीन खराब
विज्ञापन
मरीजों को निजी लैब में करवाने पड़ रहे टेस्ट, 26 पंचायतों के हजारों लोग झेल रहे परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई क्षेत्र के एकमात्र दंत चिकित्सालय में एक्स-रे मशीन खराब पड़ी है। इससे कोटखाई उपमंडल की 26 पंचायतों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दंत चिकित्सालय की एक्स-रे मशीन करीब तीन वर्ष से खराब है। इसकी वजह से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कोटखाई स्वास्थ्य केंद्र के दंत चिकित्सालय में डाॅक्टर तो हैं लेकिन एक्स-रे मशीन खराब होने से मरीजों का उपचार नहीं हो पा रहा है। मजबूरन लोगों को दांतों के एक्सरे करवाने के लिए शिमला जाना पड़ रहा है। रोजाना कोटखाई दंत चिकित्सालय में 25 से 30 मरीज पहुंचते हैं लेकिन यहां पहुंचने पर इलाज पूरा न होने की वजह से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। लोगों की मांग की कि जल्द खराब पड़ी एक्स-रे मशीन को दुरुस्त करवाया जाए जाए, जिससे उन्हें परेशानी न झेलनी पड़े। खंड स्वास्थ्य अधिकारी सनीश चौहान ने बताया कि मशीन का प्रपोजल विभाग को भेजा गया है, जैसे ही विभाग से स्वीकृति मिलती है। मशीन स्थापित की जाएगी।