{"_id":"6661a5c9e664cc9af901ed1c","slug":"rampur-news-cycle-race-duttnagar-9th-jun-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-116990-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दत्तनगर में 9 जून को होगी साइकिल दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दत्तनगर में 9 जून को होगी साइकिल दौड़
विज्ञापन
3 साल के नौनिहालों से लेकर 16 वर्ष के युवा दिखाएंगे दमखम, नशामुक्त समाज का देंगे संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर के दत्तनगर में पहाड़ी पैडलर्स की ओर से 9 जून को साइकिल दौड़ स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 3 साल के नौनिहालों से लेकर 16 वर्ष की आयु के युवा भाग लेंगे। संस्था की ओर से नशामुक्त समाज निर्माण के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से युवा पीढ़ी को स्वस्थ जीवन शैली को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। साइकिल दौड़ से एक दिन पहले 8 जून को दत्तनगर में निशुल्क जांच शिविर का आयोजन भी होगा। इसमें केएसएनआर रिहेब सेंटर दिल्ली के विशेषज्ञों की टीम की मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करेगी। इसमें स्पाइनल कॉर्ड की चोट, रीढ़ की हड्डी, खेलकूद में लगने वाली चोट की निशुल्क जांच की जाएगी। पहाड़ी पैडलर्स के आशुतोष सूद, डॉ. राजेंद्र नाहरटा, सुमित शर्मा और साहिल शर्मा ने कहा कि पहाड़ी पैडलर्स प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में युवाओं के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करता आ रहा है। यह पहली बार है, जब रामपुर में इस तरह का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के मुख्य संयोजक आशुतोष सूद ने कहा कि प्रतियोगिता के साथ-साथ स्वास्थ्य जांच शिविर का संयुक्त आयोजन किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को रीढ़ की हड्डी और अन्य हड्डी से संबंधित रोगों से भी मुक्ति मिल सके। शिविर में दिल्ली से चिकित्सकों की टीम सेवाएं देंगी।