{"_id":"664ca5c120dc002887069e14","slug":"rampur-news-crime-news-rape-case-three-accused-aressted-chopal-kupavi-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-116268-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कुपवी में नाबालिग से दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कुपवी में नाबालिग से दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
चिकित्सा परीक्षण में नाबालिग के गर्भवती होने की हुई पुष्टि, एक बार हो चुका है गर्भपात
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल/कुपवी(रोहड़ू)। पुलिस थाना कुपवी के अंतर्गत नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग का चिकित्सा परीक्षण भी किया गया है। चिकित्सा निरीक्षण के बाद नाबालिग गर्भवती बताई जा रही है। नाबालिग के साथ इससे पहले भी दुष्कर्म हुआ बताया जा रहा है। इससे पहले गर्भवती का एक बार गर्भपात भी हुआ है। शिकायत के बाद मजिस्ट्रेट के सामने पुलिस ने नाबालिग के अदालत में 164 के तहत बयान कलमबद्ध किए। इसके बाद पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए कोशिश जारी है। आरोपियों में एक अधेड़ 59 वर्षीय, दूसरा 35 वर्षीय और तीसरा आरोपी 25 वर्ष का बताया जा रहा है। डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया है। मामले में संलिप्त तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।