{"_id":"664499ece5f8eadfaf08374a","slug":"rampur-news-crime-accident-four-injured-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-115981-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पशाड़ा में कार और झाकड़ी में बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पशाड़ा में कार और झाकड़ी में बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से चार घायल
विज्ञापन
एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला किया गया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पशाड़ा के समीप मंगलवार शाम एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार में सवार तीन लोग घायल हो गए हैं। वहीं झाकड़ी में एक अन्य सड़क हादसे में बाइक सवार जख्मी हो गया है। पुलिस थाना रामपुर और झाकड़ी में केस दर्जकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम के कार संख्या 06बी-0172 में सवार होकर तीन लोग रामपुर से गौरा की ओर जा रहे थे। देर शाम जैसे ही कार पशाड़ा के समीप पहुंची तो चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। इससे कार सड़क से नीचे गिरकर दूसरी सड़क पर जा पहुंची। इस हादसे में कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों को जैसे ही हादसे की सूचना लगी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस थाना रामपुर में दी। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और तीनों को घटनास्थल से बाहर निकालकर उपचार के लिए रामपुर के महात्मा गांधी अस्पताल खनेरी पहुंचाया। इस हादसे में कार चालक रतन गुप्ता, सौरव गुप्ता और सीमा गुप्ता, निवासी गांव व डाकघर गौरा, तहसील रामपुर, जिला शिमला घायल हो गए। घायल सौरव गुप्ता को खनेरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। वहीं दूसरे मामले में चेतराम पुत्र स्व. कृष्ण निवासी गांव व डाकघर सुंगरा, तहसील निचार, जिला किन्नौर के बयान पर पुलिस थाना झाकड़ी में केस दर्ज किया गया है। शिकायत में चेतराम ने आरोप लगाया कि मंगलवार शाम को वह कार से भावानगर से रामपुर की ओर जा रहे थे, जब वह ज्यूरी स्कूल के पास पहुंचे तो स्कूल की ओर से आ रही मोटर साइकिल कार से टकरा गई। इस हादसे में बाइक चालक को चोटें आई हैं। पुलिस ने बाईक चालक के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।