फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, court, road, condition, bad.

Rampur Bushahar News: आनी में कोर्ट रोड की हालत दयनीय, मरीजों का दर्द बढ़ा रही सड़क

Thu, 26 Oct 2023 05:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 05:55 PM IST
विज्ञापन
गड्ढों में तबदील मार्ग पर वाहन चलाना हुआ मुश्किल, विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी की वीवीआईपी सड़क कहलाने वाले कोर्ट रोड की हालत दयनीय स्थिति में पहुंच चुकी है। इस वजह से विभिन्न विभागों के कर्मचारी और अधिकारी सड़कों के गड्ढों में धक्के खाने को मजबूर हैं। कदम कदम पर गड्ढों में तबदील सड़क से वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी खतरनाक हो गया है। हर विभाग के अधिकारी सड़क से आवाजाही करते हैं, लेकिन आजतक सड़क का मरम्मत कार्य नहीं हो पाया है। इसके अलावा पुलिस थाना के साथ गिरे डंगे के पास से भी वाहनों का गुजरना मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासी युवराज, गुलाब, लालसिंह, मुकेश, जितेंद्र और एलआर अग्रवाल का कहना है कि कोर्ट रोड से मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाना खतरनाक हो गया है। मरीज को जब वाहन से अस्पताल ले जाया जाता है, तो गड्ढों के झटकों से मरीज और ज्यादा लाचार हो जाता है। लोगों का कहना है कि वैसे तो बीते कई सालों से इस सड़क की हालत खराब है, लेकिन इस बरसात के बाद सड़क की हालत इतनी दयनीय हो गई कि अब चालकों ने मार्ग से वाहन चलाना कम कर दिया है। इस रोड पर चलने से वाहनों के चैंबर भी टूट गए हैं और वाहनों पर दोहरी मार पड़ रही है। लोगों ने आनी प्रशासन से सड़क के गड्ढों को भरकर इसे पक्का करने की मांग उठाई है। एसडीएम आनी नरेश वर्मा का कहना है कि उन्होंने सड़क पर पड़े गड्ढे भरने के आदेश आनी पंचायत को दिए हैं जबकि लोनिवि को इसे पक्का करने के कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed