{"_id":"66435dfa3e15656ccd08871a","slug":"rampur-news-congress-naren-bahali-meting-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-115952-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नरैण-बाहली में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नरैण-बाहली में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर बनाई रणनीति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नरैण-बाहली में मंगलवार को कांग्रेस जोन की दो पंचायत में 10 बूथों की बैठक का आयोजन किया गया। अपना बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी महेंद्र स्तान ने कहा कि प्रदेश की आवाज तब मजबूत होगी, जब प्रदेश का नेतृत्व दिल्ली में विक्रमादित्य सिंह करेंगे। क्षेत्र के मुद्दों को केंद्रीय सरकार के समक्ष मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि बूथ के कार्यकर्ताओं को अब केवल चुनावी बेला में याद नहीं किया जाएगा। चुनाव के बाद बूथ सम्मेलन का कार्यक्रम रामपुर में कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया जाएगा। सभी बूथ के कार्यकर्ताओं को जागरूक रहने की आवश्यकता है। यह कांग्रेस और बीजेपी की लड़ाई लड़ने का समय नहीं है, आज प्रदेश की आवाज को मजबूत करने का वक्त है। इस मौके पर सह पर्यवेक्षक प्रताप नेगी, जिला परिषद सदस्य त्रिलोक बलूनी, जॉन प्रभारी वीरभद्र कायथ, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केदार चौहान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बहादुर सिंह बलूनी, पंचायत के पूर्व प्रधान वीरेंद्र भलूनी, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव संजय मेहता, इंटक के अध्यक्ष हर्शैद्र भलूनी सहित अन्य बूथ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।