फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, chopal, nerwa, one arrested, from. uttrakhand, in, ndps, act, case

Rampur Bushahar News: प्रतिबंधित कफ सिरप मामले में उत्तराखंड से एक गिरफ्तार

Thu, 05 Oct 2023 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Oct 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नेरवा (रोहड़ू)। नेरवा पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप के मामले में आरोपी की निशानदेही पर उत्तराखंड से सप्लायर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी की पहचान शूरवीर सिंह निवासी असोई (बायला), तहसील चकराता, जिला देहरादून के तौर पर हुई है। पूछताछ में पता चला है कि सिरप के साथ गिरफ्तार युवक को प्रतिबंधित कफ सिरप बेचा था। जानकारी के अनुसार नेरवा पुलिस ने दो सितंबर को नेरवा तहसील की ग्राम पंचायत केदी के गांव कीमा चंद्रावली निवासी एक युवक को ग्यारह शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया गया था। आरोपी युवक ने न्यायालय से मिले रिमांड के दौरान पूछताछ के दौरान बताया की उसने नशे का यह सामान उत्तराखंड के असोई निवासी एक व्यक्ति से खरीदा था। आरोपी के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शूरवीर सिंह को उसके निवास से एनडीपीएस की धारा 29 के अंतर्गत हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए आरोपी को वीरवार को चौपाल न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे छह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसडीपीओ चौपाल राजकुमार वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि नशे के अवैध कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगो से अपील की कि नशे के खात्मे के लिए पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed