{"_id":"6501f1a05de6dd9c8b08b617","slug":"rampur-news-chopal-department-check-fruit-and-vegetable-shops-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-5404-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चौपाल बाजार में दुकानों का निरीक्षण, 35 किलो फल और सब्जियां कीं जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चौपाल बाजार में दुकानों का निरीक्षण, 35 किलो फल और सब्जियां कीं जब्त
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग चौपाल के निरीक्षक आतिश ठाकुर ने पुलिस जवानों की मौजूदगी में चौपाल बाजार में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पैंतीस किलो फल और सब्जियां जब्त की गई। विभाग की गई इस कार्रवाई से जहां फल और सब्जी विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है।
लोगों ने विभाग की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। आतिश ठाकुर ने दुकानदारों को नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान चौपाल बाजार की चौदह दुकानों का निरीक्षण किया गया। आतिश ठाकुर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई फल और सब्जी विक्रेताओं की दुकानों पर रेट लिस्ट नहीं पाई गई। इसको लेकर विभाग ने कार्रवाई अमल में लाई गई है।
विभाग ने इसके तहत दस किलो फल और पच्चीस किलो सब्जी जब्त की गई है। आगामी कार्रवाई के लिए एसडीएम चौपाल को भेज दिया गया है। सभी फल-सब्जी विक्रेताओं को प्रतिदिन नई रेट लिस्ट लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि विभाग द्वारा इस तरह का निरीक्षण भविष्य में भी जारी रहेगा।