फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, bushahar carnival, kashish win miss bushhar award

Rampur Bushahar News: काशिश मिस, विनीश बने वाइस ऑफ बुशहर

Thu, 28 Mar 2024 05:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 05:42 PM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय फाग मेले पर आयोजित बुशहर कार्निवल में लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने विजेताओं को किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर में जिला स्तरीय फाग मेले पर आयोजित बुशहर कार्निवल की दूसरी एवं अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मिस बुशहर एवं वाइस ऑफ बुशहर के विजेताओं का चयन किया गया। इसमें कशिश नेगी को मिस बुशहर के खिताब से नवाजा गया है। कार्यक्रम में मुख्यातिथि लोक निर्माण विभाग एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने उन्हें ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर तनिशिका और तीसरे स्थान पर नताशा मेहता रहीं। इसके अलावा वाइस ऑफ बुशहर के खिताब से विनीश जोशी को नवाजा गया। कार्यक्रम में बुशहर कार्निवल की रामपुर इकाई की ओर से आयोजित भव्य आयोजन में सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में सातवें वित्त आयोग के चेयरमैन एवं विधायक नंद लाल भी मौजूद रहे। इसके अलावा जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी, जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष शिमला अतुल शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष आशीष कायथ, पर्यटन विभाग के चेयरमैन यशपाल सोनी, बुशहर कार्निवल के अध्यक्ष राहुल सोनी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed