फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, blood, donation camp, bhawanagar,

Rampur Bushahar News: भावानगर में जुटाया 78 लोगों ने किया रक्तदान

Mon, 08 Apr 2024 04:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 04:42 PM IST
विज्ञापन
स्वर्णिम हिमाचल जन जागरण समिति ने शिविर का किया आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भावानगर (किन्नौर)। स्वर्णिम हिमाचल जन जागरण समिति हिमाचल प्रदेश की ओर से भावानगर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों खासकर युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। शिविर में कुल 78 लोगों ने रक्तदान किया। इससे अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को जरूरत पड़ने पर रक्त उपलब्ध हो सकेगा। शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी रामपुर डॉ. पदम शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वर्णिम हिमाचल डॉ. कुलदीप सिंह मेहता और व्यापार मंडल अध्यक्ष पदमपुर नेगी ने किया। समिति के कोषाध्यक्ष सौरभ चौहान ने बताया कि शिविर में 78 लोगों ने पंजीकरण करवाया। इसके माध्यम से स्थानीय लोगों का रक्तदान के प्रति रुझान भी बढ़ा है और लोगों ने ऐसे शिविर समय-समय पर लगवाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि रक्तदान के उपरांत सभी रक्तवीरों को स्वर्णिम हिमाचल की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह मेहता ने उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि जिस स्थान पर यह शिविर आयोजित हो रहा है, यह स्थान जिला किन्नौर उपायुक्त की अनुमति से ही संभव हो पाया है। उन्होंने शिविर में पहुंचे सभी रक्तवीरों का आभार जताया। इसके अलावा वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. पदम शर्मा, डॉ. संदीप, डॉ. अखिल, दिनेश कुमार, लायक राम, हरि सिंह, थाना प्रभारी भावानगर जगदीश कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष पदमपुर नेगी, प्रभु लाल नेगी, सौरभ चौहान, नरेश आनंद, किरण मेहता, शोभा राम, जय चंद नेगी, मोहन बहादुर, वीरू श्रेष्ठा, निशांत चौहान, आदर्श मेहता, पूजा, सुनीला, सुरेखा और काजल सहित अन्य लोगों का सफलतापूर्वक शिविर के आयोजन पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिससे रक्त की कमी से जूझ रहे लोगों की मदद की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed