फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, bishu fair news, celebreted, narkanda,

Rampur Bushahar News: नारकंडा बिशु मेले में नाटी पर जमकर झूमे लोग

Fri, 30 Jun 2023 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। पर्यटन नगरी नारकंडा के धोमड़ी मैदान में कैंथला ठोडा दल सिंहल नारकंडा के सौजन्य से आयोजित तीन दिवसीय बिशु मेला धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लोग नाटी पर जमकर थिरके।
विज्ञापन


मेले के समापन अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव सूचना एवं जनसंपर्क विभाग संजय अवस्थी ने मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ स्थानीय विधायक कुलदीप सिंह राठौर विशेष रूप से मौजूद रहे। मेला कमेटी के प्रधान एवं जिला परिषद सदस्य सुभाष कैंथला ने मुख्यातिथि को डांगरू स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इसके अलावा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का लेकर एक मांगपत्र भी सौंपा। मुख्य संसदीय सचिव सूचना एवं जनसंपर्क विभाग संजय अवस्थी कहा कि मेले आपसी भाईचारे के प्रतीक हैं, इसलिए इन्हें संजोये रखना हमारा कर्तव्य है।
विज्ञापन


उन्होंने मेला कमेटी को 25,000 रुपये और स्कूली बच्चों को 2,100 रुपये, ठोडा नृत्य दल छमराल सिरमौर को 5,000 रुपये सहित ठोडा नृत्य दल मतियाना को 5,000 रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने सेब सीजन को लेकर अधिकारियों को तैयारियां पूरर करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कब्बड्डी, रस्साकशी और लोकनृत्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की की गई। मेले का मुख्य आकर्षण ठोडा नृत्य रहा। विधायक ठियोग कुलदीप सिंह राठौर ने मेला कमेटी को बिशु मेले के सफल आयोजन की बधाई दी। उन्होंने मेला समिति को ऐच्छिक निधि से 21,000 रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य एवं प्रधान मेला कमेटी सुभाष कैंथला ने मुख्यातिथ को स्मृति चिह्न और टोपी भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने नारकंडा की सड़कों को दुरुस्त करवाने का आग्रह भी किया। कार्यक्रम में ठियोग ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कंवर नरेंद्र सिंह, एसडीएम कुमारसैन सुरेंद्र मोहन, कांग्रेस प्रदेश सचिव कांग्रेस रुपेश कंवल, जोन कुमारसैन के अध्यक्ष प्रवीण वर्मा सहित अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed