फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, bhunda, dalgoan, rampur

Rampur Bushahar News: देवता बकरालू के भुंडा महायज्ञ का आगाज, निभाई गई मूंजा काटने की रस्म

Sun, 14 Apr 2024 06:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 06:08 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राेहड़ू। स्पैल वैली के दलगांव में देवता महाराज बकरालू के भुंडा महायज्ञ की तैयारियां का पहला चरण आरंभ हो गया। इसके तहत रविवार को मूंजी (विशेष घास) काटने का कार्य किया गया। मूंजी को ग्रामीणों ने मंदिर में पहुंचाया। इस मौके पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। प्रसिद्ध भुंडा महायज्ञ का आयोजन दिसंबर के अंत में होगा। इसका आगाज रविवार को मूंजी काटने की रस्म से हो गया है। रविवार सुबह हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी देवता के मंदिर प्रांगण में एकत्रित हुए। देवता महाराज से आज्ञा लेने के बाद ग्रामीण दलगांव से जुणीधार तक 12 किलोमीटर पैदल मूंजी काटने गए। इस दौरान देवता महाराज बकरालू की छड़ियां भी साथ रहीं। ब्राह्मणों ने पारंपरिक ढंग से पूजा-अर्चना करके मूंजी काटने की रस्म को आरंभ किया। मूंजी को काटने के बाद ग्रामीणों ने उसे मंदिर में पहुंचाया। महायज्ञ का दूसरा चरण सितंबर में शुरू होगा। इसमें मूंजी को बुनकर रस्सा तैयार किया जाएगा। इसके बनने में करीब तीन माह का समय लगेगा। इसी रस्से पर भुंडा महायज्ञ में बेड़ा ( भुंडे की मुख्य रस्म) डाला जाएगा। देवता बकरालू महाराज के मोतमीन रघुनाथ जामटा, दलगांव पंचायत प्रधान विशेषर बांश्टू ने बताया कि दशकों बाद देवता बकरालू का भुंडा महायज्ञ आयोजित हो रहा है। इसका आगाज रविवार को हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed