{"_id":"65a9257f27ff147fb70f63e4","slug":"rampur-news-batala-92-person-health-checkup-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-11156-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बटाला में 92 ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांचा, दवाइयां बांटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बटाला में 92 ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांचा, दवाइयां बांटी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। स्वास्थ्य खंड आनी के तहत आयुष हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर कराणा की टीम ने बटाला गांव में एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इसमें बटाला गांव के 92 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की गई और उन्हें निशुल्क दवाइयां भी बांटी गई। आयुष हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर कराणा के प्रभारी एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशपाल राणा ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर के दौरान 81 ग्रामीणों के ब्लड प्रेशर, 50 ग्रामीणों की शुगर और 75 ग्रामीणों के एचबी की निशुल्क जांच की गई। स्वास्थ्य शिविर के दौरान आयुष हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर कराणा के योगा गाइड जीवानंद ने उपस्थित ग्रामीणों को बीपी और शुगर से बचाव को लेकर प्राणायाम और योग करने को लेकर जागरूक किया। इस अवसर पर आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी हेमराज, निहाल चंद, मंजू और वीना सहित अन्य मौजूद रहे।