फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, awareness, camp, prevent, from, bear. attack,

Rampur Bushahar News: भालू के दिखने पर मचाएं शोर, पटाखे और तेज ध्वनि से भगाएं जंगली जानवर

Thu, 01 Feb 2024 06:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 06:41 PM IST
विज्ञापन
rampur news, awareness, camp, prevent, from, bear. attack,
ननखड़ी की गाहन पंचायत में ग्रामीणों को भालू से बचने बारे जागरूक करते एसीएफ नितिन खोजान। संवाद
ननखड़ी के गाहन में ग्रामीणों को भालू के हमले से बचाव के बारे में किया गया जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। ऊंचाई वाले इलाकों में अधिक बर्फबारी होने के कारण जंगली जानवरों का रुख निचले इलाकों की तरफ हो जाता है। ऐसे में कई मर्तबा ये जानवर रिहायशी इलाकों में भी आ जाते हैं। इससे ग्रामीणों में डर का माहौल बन जाता है लेकिन लोगों को घबराने के बजाय स्थिति का सामना कैसे करना है, इस बारे में व्यापक रूप से जागरूक होने आवश्यकता है। इसको देखते हुए वीरवार को विकास खंड ननखड़ी की गाहन पंचायत में ग्रामीणों को भालू के हमले से बचाव के बारे में जागरूक किया गया। वन विभाग के एसीएफ नितिन खोजान ने ग्रामीणों को भालू से बचने और इसके लिए अपनाए जाने वाले सुझावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भालू अगर गांव की ओर रुख कर ले तो ग्रामीणों को जोरजोर से शोर मचाना चाहिए, पटाखे फोड़कर या फिर ऊंची ध्वनि के जरिये भालू को भगाया जा सकता है। खोजान ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जिन स्थानों पर अकसर भालू देखे जा रहे हैं, उन संभावित क्षेत्रों में लाइटें लगाई जाएंगी। उन्होंने शिविर में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी को अन्य ग्रामीणों से भी साझा करने का आह्वान किया। इस मौके पर आरओ ननखड़ी राजेश्वर कल्याण, गृहरक्षक विनोज नेगी, संजय, संजीव और मनजीत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed