{"_id":"64b0342c9d15e273fe01f0f2","slug":"rampur-news-apple-freight-delhi-chandigarh-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-2602-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर से चंडीगढ़ का प्रति किलोमीटर 1.50 रुपये प्रति क्विंटल भाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर से चंडीगढ़ का प्रति किलोमीटर 1.50 रुपये प्रति क्विंटल भाड़ा
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल में सेब सीजन शुरू होने से पूर्व प्रशासन ने दिल्ली और चंडीगढ़ का मालभाड़ा निर्धारित कर दिया है। प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर रामपुर से चंडीगढ़ के लिए डेढ़ रुपये जबकि दिल्ली के लिए 90 पैसे प्रति क्विंटल प्रति किलोमीटर भाड़ा निर्धारित किया है।
प्रशासन ने चेताया है कि अगर कोई अधिक किराया वसूलता पाया गया तो उस पर उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ये दरें सभी चार पहिया वाहनों के लिए रहेंगे। बीते 26 जून को सेब सीजन को लेकर एक बैठक एसडीएम रामपुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई थी। इसमें न केवल सेब सीजन में सड़कों की हालत लेकर चर्चा की गई थी। इसके साथ ही चंडीगढ़ और दिल्ली तक सेब ढुलान को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बागवानों विभिन्न समस्याओं से प्रशासन को अवगत करवाया गया था।
वहीं ग्रामीणों क्षेत्रों की खस्ताहाल सडक़ों को दुरुस्त करने की मांग उठाई थी। बागवानों का कहना था कि सेब ढुलान के समय छोटे वाहन मालिक मनमाना किराया वसूलते हैं। ऐेसे में बागवानों को एक तरफ सेब को सही समय पर मंडी पहुंचाने की चिंता रहती थी, वहीं दूसरी ओर कम किराये के चक्कर में वाहन नहीं मिल पाते थे। इसको मद्देनजर रखते हुए स्थानीय प्रशासन ने जिला प्रशासन के साथ बैठक कर इस बार सेब ढुलान का किराया तय कर दिया है।
विज्ञापन
बागवानी विभाग के निर्देशानुसार इस बार सेब की पैकिंग 24 किलो की होगी। इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन द्वारा प्रति किलोमीटर, प्रति क्विंटल रेट तय किया गया है। एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने बताया कि ये दरें सभी चार पहिया वाहनों के लिए रहेंगे। अगर बागवानों से कोई अधिक रेट वसूलता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ट्रक ऑपरेटर यूनियन रामपुर के प्रधान इकबाल चौधरी ने कहा कि प्रशासन द्वारा सेब ढुलाई के तय किए गए रेट उचित हैं। इससे न तो बागवानों को परेशानी होगी और न ही ट्रक मालिकों को।