{"_id":"64aaf358ceba5f146701af56","slug":"rampur-news-apple-crop-reached-khegsu-mandi-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-2427-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: खेगसू मंडी में सेब की दस्तक, 1750 रुपये में बिका टाइडमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: खेगसू मंडी में सेब की दस्तक, 1750 रुपये में बिका टाइडमैन
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। आउटर सराज और शिमला जिले से खेगसू फल मंडी में सेब की खेप आना शुरू हो गई है। हर साल खेगसू मंडी में सेब का करोड़ों का कारोबार होता है। इससे आनी और निरमंड के बागवानों घरद्वार पर ही सेब बेचने की सुविधा मिली है। यहां न सिर्फ बागवानों को सेब के उचित दाम मिलते बल्कि इस मंडी तक सेब पहुंचाने का कम किराया चुकाना पड़ता है। मंडी में रविवार को जाबन और सोबड़ी क्षेत्र से टाइडमैन सेब लेकर बागवान पहुंचे। इसके एक पेटी के बागवानों को 1,750 रुपये तक मिले।
अच्छी दाम मिलने से बागवान भी गदगद हैं। इस बार अप्रैल और मई मेंं मौसम ठंडा रहा। इसके कारण सेब का सीजन देरी से शुरू हो रहा है जबकि पिछली साल जुलाई में सीजन का सीजन चरम पर था। सेब व्यापारी सुरेश कुमार ठाकुर और उनके सहयोगी रोनी ठाकुर ने बताया कि खेगसू मंडी में सेब आना शुरू हो गया है। उन्होंने बागवानों से आग्रह किया कि सेब को अच्छे से पकने दें और किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। मंडी में बिजली, पानी और साफ-सफाई की व्यवस्था फिलहाल ठीक है। आने वाले समय में अधिक संख्या में व्यापारी आएंगे।