फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, Ambedkar, birth anniversary,

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में बाबा साहेब आंबेडकर के कार्यों को किया याद

Sun, 14 Apr 2024 04:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:58 PM IST
विज्ञापन
एबीवीपी सहित अन्य शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने निकाली रैली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई रिकांगपिओ के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब आंबेडकर के जयंती पर रिकांगपिओ में रैली निकाली। इस दौरान रिकांगपिओ चौक में आमसभा और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। आमसभा में इकाई मंत्री ईश्वर नेगी ने आंबेडकर के जीवन और विचारों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के बारे में जितना कहा जाए, उतना कम है। उनके द्वारा किए गए कार्य अतुल्य है। आंबेडकर एक विख्यात सामाजिक कार्यकर्ता, अर्थशास्त्र, कानूनविद, राजनीतिक और समाज सुधारक थे। उन्होंने दलितों के अधिकारों के लिए जाति भेदभाव जैसे सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संघर्ष किया है। उन्होंने भारत के संविधान को तैयार करने के लिए अपना योगदान दिया है। बाबा साहेब ने जीवनभर न्याय और असमानता के लिए संघर्ष किया। वे हमारे लिए अमर रहेंगे। इस मौके पर जिला संयोजक रितिका नेगीए, इकाई अध्यक्ष अरमान ठाकुर, इकाई मंत्री ईश्वर नेगी, एसएफडी संयोजक करण नेगी, सोशल मीडिया सह प्रमुख सुजल नेगी, सुरजन नेगी, दोर्जे गलछन, कर्मा, रानी, हंसराज नेगी, अमृता नेगी और लखवेंदर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed