फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, Ambedkar, birth, anniversary,

समाज को डॉ. आंबेडकर के सिद्धांतों पर चलने की आवश्यकता : डोगरा

Sun, 14 Apr 2024 05:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 05:06 PM IST
विज्ञापन
रामपुर में एससी मोर्चा ने धूमधाम से मनाई संविधान निर्माता की जयंती
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। भारतीय जनता पार्टी मंडल रामपुर ने अनुसूचित जाति मोर्चा के बैनर तले बाबा साहेब आंबेडकर जयंती समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश डोगरा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। एससी मोर्चा रामपुर अध्यक्ष अमोलक राम और भाजपा नेता कौल सिंह ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अमोलक राम ने कहा कि भीमराव आंबेडकर का सबसे योगदान भारतीय संविधान का प्रारुप तैयार करने में है। प्रारुप समिति के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने भारतीय संविधान को इस तरह से आकार दिया कि भारत के सभी नागरिकों के लिए न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व सुनिश्चित हो सके। आंबेडकर ने महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक अधिकारों की वकालत की और सिविल सेवा रोजगार, अनुसूचित जातियों, जनजातियों और अन्य पिछड़े वर्ग के लिए स्कूलों और विश्वविद्यालयों में सकारात्मक कार्रवाई के समान एक प्रणाली के लिए विधानसभा का समर्थन प्राप्त किया। भाजपा नेता कौल सिंह ने कहा कि उनका आदर्श समाज नागरिकों को सम्मान, समानता और सामंजस्यपूर्ण जीवन प्रदान करता है। आंबेडकर के जीवन का सामाजिक दर्शन स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के सिद्धांतों पर आधारित है। उनका जीवन भगवान बुद्ध की शिक्षाओं से प्रभावित रहा। वहीं भाजपा अनुसूचित जाति के प्रदेशाध्यक्ष राकेश डोगरा ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा किए गए सामाजिक संघर्ष का उद्देश्य उपेक्षित वर्ग पर होने वाले अत्याचारों को खत्म करना था, परंतु बाबा साहेब चाहते थे कि समाज के सभी वर्गों का सभी क्षेत्रों में समान स्थान होना चाहिए और सभी वर्ग के लोगों को जीवन में ऊपर उठने के समान अवसर मिलने चाहिए। आज समाज को उनके सिद्धांतों पर चलने की आवश्यकता है। इस मौके पर भाजपा पदाधिकारी और विस क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed