{"_id":"659be24edc6f8e1e840c3509","slug":"rampur-news-akshat-distribute-juery-bazaar-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-10700-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: श्रीराम के भजनों से गुंजा पूरा ज्यूरी बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: श्रीराम के भजनों से गुंजा पूरा ज्यूरी बाजार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। श्रीराम मंदिर अयोध्या से पूजित अक्षत को ज्यूरी बाजार में लोगों ने भजन-कीर्तन के साथ घर-घर पहुंचाया। सोमवार को ज्यूरी क्षेत्र के लोग उन्नू महादेव में एकत्रित हुए और वहां से ढोलकी, चिमटा और खंजरी की धुन में श्रीराम के भजन गाते ज्यूरी बाजार के सभी दुकानदारों को पूजित अक्षत श्रीराम मंदिर का चित्र और पत्रक बांटे । 22 जनवरी को उन्नू महादेव में श्रीराम जन्म भूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में निमंत्रण भी दिया। ज्यूरी बाजार में श्रीराम, जय राम, जय-जय राम और मेरी झोपड़ी में आज राम आएंगे जैसे भजनों के साथ फेरी निकाली। कोटला, त्यावल, कोछड़ी, बेइबाग में भी महिलाओं ने पुरुषों के साथ घर-घर जाकर अक्षत दिए और 22 जनवरी का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर राधा कृष्ण, हरीश चंद्र, सुदर्शन सहगल, सीमा मंटा, ताक्षी छेत्री, मीरा शर्मा, बबीता, सोनिया, प्रेम लता, देव राज, रुपेश्वर सहित महिला मंडलों सेल्फ हेल्प ग्रुपों और सेवा भारती की महिलाओं सहित कई संगठनों के लोग शामिल थे।