फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, admission, started reckangpeo college,

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ कॉलेज नए सत्र के लिए आठ जुलाई तक चलेगी प्रवेश प्रक्रिया

Fri, 30 Jun 2023 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। महाविद्यालय में पहली बार दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन करवाई जा रही है। इसके लिए छात्रों को ऑनलाइन विधि अपनानी होगी। प्रवेश प्रक्रिया आठ जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन


जिले के इच्छुक उम्मीदवार नए सत्र में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, पीजीडीसीए, एमए इतिहास और राजनीति शास्त्र की विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश ले सकते हैं। इसके लिए प्रवेश प्रक्रिया 30 जून से शुरू हो गई है। ठाकुर सेन राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ के प्राचार्य प्रो. जनक नेगी ने बताया कि इस बार प्रवेश ऑनलाइन विधि से प्राप्त किया जा सकता है। प्रवेश प्रक्रिया के लिए सबसे पहले महाविद्यालय रिकांगपिओ की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर क्लिक करना होगा।
विज्ञापन


इसके बाद होम पेज पर जाकर सीधे एडमिशन सिस्टम पर क्लिक करके उम्मीदवार को पहले पंजीकरण करवाना होगा। यहां प्रवेश पाने वाले सभी उम्मीदवार इस बार नए हैं, क्योंकि पहली बार महाविद्यालय ने ऑनलाइन विधि को अपनाया है। सभी उम्मीदवारों को पहले एक बार पंजीकृत होना अनिवार्य है। हालांकि अगले सत्र में उम्मीदवार पहली बार बनाए गए यूजर आईडी और पासवर्ड का प्रयोग कर सकते हैं। रजिस्टर होने के लिए ईमेल और एक्टिव फोन नंबर का होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजिस्टर होने के बाद यूजर नेम और पासवर्ड का प्रयोग करते हुए एडमिशन प्रोसेस में लॉगइन करके डैशबोर्ड पर दिए गए एडमिशन एप्लिकेशन फॉर्म को भरकर जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। यह प्रक्रिया आठ जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed