फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, aani win, folk dance compition,

Rampur Bushahar News: सांस्कृतिक स्पर्धा में आदर्श विद्यालय आनी बना सरताज

Sun, 15 Oct 2023 05:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 05:37 PM IST
विज्ञापन
लोकनृत्य में लगातार नौवें वर्ष जिला स्तर पर रहा प्रथम रहा स्कूल, जश्न का माहौल
विज्ञापन


पाठशाला के प्रतिभागी राज्य स्तर पर जिला कुल्लू का करेंगे प्रतिनिधित्व
संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। निरमंड खंड के बागीपुल में आयोजित 57वीं जिला स्तरीय अंडर-19 सांस्कृतिक प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी ने इस वर्ष भी अपना प्रभुत्व कायम रखा है। पाठशाला ने छात्र वर्ग में जिन-जिन स्पर्धाओं में भाग लिया, उन सभी में स्थान अर्जित किए हैं। पाठशाला के लोकनृत्य दल ने लगातार नौवीं बार जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ज्ञात रहे कि पाठशाला के इसी लोकनृत्य दल ने विगत वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर भोपाल में आयोजित प्रतियोगिता में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसके अतिरिक्त पाठशाला के प्रतिभागियों ने एकल गान, संस्कृत गीतिका और संस्कृत श्लोक उच्चारण में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। लघु नाटिका में पाठशाला की टीम द्वितीय स्थान पर रही। लोकनृत्य, एकल गान, संस्कृत गीतिका और संस्कृत श्लोक उच्चारण में पाठशाला के प्रतिभागी राज्य स्तर पर जिला कुल्लू का प्रतिनिधित्व करेंगे। स्कूल के प्रधानाचार्य अमरचंद चौहान, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामकृष्ण ठाकुर सहित सभी अध्यापकों और समिति सदस्यों ने प्रतिभागी विद्यार्थियों और उनके मार्गदर्शक अध्यापकों का विशेषकर प्रयोगशाला परिचर गिरधारी लाल और शास्त्री आशा ठाकुर को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed