{"_id":"64aaf39469610836d50a31e8","slug":"rampur-news-aani-news-many-road-closed-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-2449-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नेशनल हाइवे-305 सहित आनी निरमंड की तीन दर्जन अवरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नेशनल हाइवे-305 सहित आनी निरमंड की तीन दर्जन अवरुद्ध
विज्ञापन
नेशनल हाईवे खनाग और फलेलनाला में हुए भारी भूस्खलन के कारण बीते दिन से ही बंद है। वहीं जगह-जगह हुए भारी भूस्खलन के चलते आनी सबडिपो के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में निगम की नौ बसें विभिन्न क्षेत्रों में फंस गई हैं।
इससे रविवार को दर्जनों बस रूट प्रभावित रहे। अड्डा प्रभारी आनी रमेश गुप्ता ने बताया कि दलाश में दो बसें, तराला-आनी-करशाला बस ठंडापानी-बलेहड बस जयबाग के पास और कुटवा में बसें फंसी हैं। आनी में आनी-करशाला, आनी-रिवाडी, आनी-जाबो, आनी-कोहिला, आनी-नित्थर रूट सड़कें अवरूद्ध रहने हैं। इससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं निरमंड में श्रीखंड को जाने वाले बागीपुल-जाओं सड़क भी बंद हो गई है। इससे श्रद्धालुओं को आवाजाही प्रभावित हुई है। इसके अलावा चाटी, तुनन, बजीर बावडी-मोहाली, मांगटा-कुश्वा, बखन-खरगा, पजेंडा- शमानी सड़ बंद होने से दर्जनों रूटों पर बसें नहीं चल पाई है।
वहीं भारी बारिश से लोक निर्माण विभाग को आनी मंडल में करीब दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता राजेश शर्मा ने बताया कि भारी बारिश से सड़कों के दर्जनों डंगे ढह गए हैं। इससे तीन दर्जन सड़कें अवरुद्ध हो गई है। सड़क बहाली का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। भारी बारिश को देखते हुए उपायुक्त कुल्लू ने सोमवार को जिले के सभी स्कूल, कॉलेजों सहित सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित कर दी है। जबकि आनी में सोमवार को होने वाली गाड़ियों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट भी एसडीएम आनी नरेश वर्मा ने स्थगित कर दिए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि नदी-नालों के किनारे न जाएं।