फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, 90 rout, effected, due to, election duty,

Rampur Bushahar News: आज से 90 रूटों पर नहीं चलेंगी एचआरटीसी बसें, झेलनी होंगी दिक्कतें

Mon, 27 May 2024 08:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 08:07 PM IST
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी के लिए 80 बसों को भेजेगा निगम, ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को झेलनी होंगी परेशानियां
विज्ञापन

आने वाले छह दिनों तक रहेगी अव्यवस्था, निजी बसों और टैक्सियों से करनी होगी आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल में आज से परिवहन निगम की करीब 80 बसों को चुनाव ड्यूटी पर कर्मचारियों को मतदान केंद्रों तक ले जाने और लाने के लिए भेजा जाएगा। इससे उपमंडल के हजारों लोगों को आवाजाही में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। खासकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अधिक परेशानियां झेलनी होंगी। हिमाचल पथ परिवहन के मुताबिक यह बसें करीब छह दिनों तक चुनाव ड्यूटी पर तैनात रहेंगी। ऐसे में लोगों को मतदान तक परेशानियां झेलनी पड़ेंगी। एचआरटीसी के 160 चालक और 141 परिचालकों की चुनाव में ड्यूटी लगी है। रामपुर डिपो के अंतर्गत 140 परिवहन निगम की बसें है, जिनमें से 80 बसें चुनाव ड्यूटी पर भेजी जा रही है। ऐसे में 60 बसें आम जनता के लिए बची हैं। इसमें से 20 बसों को भी रिजर्व में रखा गया है, जिससे चुनाव कर्मचारियों को ले जा रही बस अगर खराब हो जाए तो इसके विकल्प के तौर पर दूसरी बस को भेजा जा सके। इसके अलावा 25 बसों की हालात दयनीय बनी हुई है, जो कहीं पर भी हांफ सकती हैं। ऐसे में डिपो के 110 रूटों में से 90 रूटों पर बसों की सुविधा न होने से लोगों को परेशानी झेलनी होगी। इसके अलावा लंबी दूरी के रूटों में बसों की सेवाएं पहले की तरह सामान्य रूप से चलते रहेंगे। रामपुर डिपो परिवहन निगम के अड्डा प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर रामपुर डिपो से 80 बसों की मांग की गई है, जो मंगवार से लेकर 2 जून तक चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को पोलिंग स्टेशन तक ले जाने और लाने के लिए भेजी जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में छह दिनों के लिए परेशानी हो सकती है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed