{"_id":"64ef7f1eab6ea934480dbb19","slug":"rampur-news-26-routs-effected-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-4755-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर, कुमारसैन, आनी और निरमंड के 26 रूट अब भी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर, कुमारसैन, आनी और निरमंड के 26 रूट अब भी ठप
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। भारी बारिश के कारण पटरी से उतरी यातायात व्यवस्था अभी तक पटरी पर नहीं लौट पाई है। इससे शिमला और कुल्लू जिले के चार उपमंडलों के हजारों लोगों की दुश्वारियां अभी भी बरकरार हैं। बरसात से सड़कों को पहुंची क्षति के कारण परिवहन निगम के दो दर्जन से अधिक ग्रामीण रूट ठप पड़े हैं। ऐसे में हजारों लोगों को आवाजाही में परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
हालत यह है कि डेढ़ माह से भी अधिक का लंबा अरसा बीतने के बाद सड़कें नहीं खुलने से लोगों में भारी रोष है। चार उपमंडलों के 26 रूट अब भी ठप पड़े हैं, जबकि पांच स्थानों पर निगम की बसें फंसी हुई हैं। धवार को भी रामपुर, कुमारसैन, आनी और निरमंड उपमंडलों की ग्रामीण सड़कें बहाल नहीं हो पाई। इस कारण दो दर्जन से अधिक रूटों पर बस सेवाएं ठप रहीं। ऐसे में इन उपमंडलों के हजारों लोग निगम की बस सेवा से वंचित रहे। कई सड़कों को पहुंची भारी क्षति के कारण बस सेवाएं संभावित स्थानों तक ही चलाई जा रही हैं। ऐसे में हजारों ग्रामीणों को कई किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ रहा है।
तकलेच देवठी, समेज सरपारा, गाहन, बागीपुल दुराह और ज्यूरी सराहन सहित 15/20 क्षेत्र की कई सड़कों पर निगम की बसों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। ननखड़ी तहसील के देलठ से आगे बेवट और ढारन गांव के लिए सड़क की हालत सुधरने के बाद भी बस सेवा न चलने से ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने प्रशासन और निगम प्रबंधन से इस बस सेवा को बेवट, ढारन तक चलाने की मांग की है। मार्ग अवरूद्ध होने से कुल्लू, चकलोट, उर्मण, दरकाली और देवठी में निगम की बसें फंसी हुई है।
विज्ञापन
वहीं बुधवार को लंबे समय से बंद पड़े धारा सरघा रूट को बहाल कर दिया गया है, परिवहन निगम रामपुर के अड्डा प्रभारी स्वरूप दिवान ने बताया कि बुधवार को रामपुर-कुमारसैन के 18, आनी निरमंड के 8 रूटों पर निगम की बसों की आवाजाही ठप रही। वहीं रामपुर के विभिन्न क्षेत्रों में पांच बसें फंसी हुई हैं। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग सड़कों की क्लीयरेंस रिपोर्ट देने के बाद ही बसों को भेजा जाता है।