{"_id":"6672d4b280b11dea8b0e5dcd","slug":"rampur-nankhadi-19-drinking-water-schemes-lack-water-water-crisis-increases-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-117614-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर, ननखड़ी 19 पेयजल योजनाएं हांफी, बढ़ा जल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर, ननखड़ी 19 पेयजल योजनाएं हांफी, बढ़ा जल संकट
विज्ञापन
पेयजल स्रोतों में 75 प्रतिशत तक घटा पानी का स्तर, ननखड़ी की मझोली टिप्पर पंचायत में टैंकर से हो रही पेयजल आपूर्ति, यूं रही रही सूखे की मार तो एक सप्ताह में हालात होंगे और खराब
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। लंबे समय से बारिश न होने से जहां किसान बागवान परेशान हैं, वहीं अब पेयजल संकट का प्रकोप भी बढ़ गया है। हालांकि, बुधवार को कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई, लेकिन पिछले कई दिनों से सूखे के कारण जल शक्ति विभाग के डेढ़ दर्जन से अधिक पेयजल स्रोत सूखने की कगार पर पहुंच गए हैं। यदि अगले एक सप्ताह तक यही हालात रहे तो समस्या और बढ़ सकती है। उपमंडल की मझोली टिप्पर पंचायत के लिए बनी पेयजल योजना सूख गई है, जिस कारण यहां ग्रामीणों को टैंकर से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। वहीं, कई इलाकों में दो दिन छोड़कर पेयजल आपूर्ति हो रही है। लगातार बढ़ रहे सूखे के कारण अब पेयजल किल्लत की समस्या गहराने लगी है। पेयजल की कमी के कारण जल शक्ति विभाग की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। उपमंडल ननखड़ी और रामपुर विकास खंड की 19 पेयजल योजनाएं सूखने की कगार पर हैं। लगातार बढ़ती गर्मी के कारण इन पेयजल स्रोतों में करीब 75 फीसदी पानी घट गया है। जल शक्ति विभाग वैकल्पिक व्यवस्था कर ग्रामीणों को पानी मुहैया करवा रहा है। डेढ़ दर्जन से अधिक पेयजल योजनाओं में पानी का स्तर घटने से हजारों ग्रामीणों को पानी के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। उपमंडल की लालसा और डंसा पंचायत में पेयजल किल्लत की समस्या बढ़ रही है। यहां दर्जनों गांव में जल शक्ति विभाग दो दिन छोड़कर पानी मुहैया करवा रहा है।
पानी की बर्बादी रोकें लोग
पेयजल किल्लत के कारण जहां लोगों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं, वहीं पशुधन को भी पानी उपलब्ध करवाना मुश्किल हो गया है। विभाग के मुताबिक, यदि सूखा यूं ही बरकरार रहा तो आने वाले दिनों में पेयजल संकट और गहरा जाएगा। विभाग ने पेयजल की बर्बादी करने वालों को सख्त हिदायत दी है कि पेयजल की बर्बादी रोकें। यदि कोई व्यक्ति भवन या अन्य निर्माण कार्य, खेती और किचन गार्डनिंग में पानी का इस्तेमाल करता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर पेयजल कनेक्शन काटा जाएगा।
विज्ञापन
टैंकर से पानी दिया जा रहा
रामपुर और ननखड़़ी क्षेत्र की 19 पेयजल योजनाओं में 75 फीसदी तक पानी कम हुआ है। ऐसे में विभाग वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पानी मुहैया करवा रहा है। मझोली टिप्पर पंचायत में टैंकर से पानी दिया जा रहा है। लोगों से आह्वान है कि पानी की बर्बादी रोकें। -बीरबल मोदी सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग रामपुर