{"_id":"6890899a86cccb550d01cd43","slug":"rampur-market-decorated-for-rakshabandhan-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-140820-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चांदी की राखियां बनीं पसंद, 10 रुपये से 2,000 रुपये तक कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चांदी की राखियां बनीं पसंद, 10 रुपये से 2,000 रुपये तक कीमत
विज्ञापन
रामपुर बाजार में रक्षाबंधन को लेकर सजी राखी की दुकानें । संवाद
रक्षाबंधन को लेकर सजा रामपुर बाजार, बच्चों के लिए कार्टून और लाइट वाली कई राखियां उपलब्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर में रक्षाबंधन को लेकर राखियों से बाजार की दुकानें सज गई हैं। राखी की खरीदारी के लिए महिलाएं पहुंच रही हैं। इस वर्ष रक्षाबंधन 9 अगस्त को मनाया जाएगा। बाजारों में खासी भीड़ देखने को मिल रही है। बाजारों में दुकानों में रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियां बिक रही हैं। राखियों की कीमत 10 रुपये से 2,000 हजार रुपये तक है। इसमें धागे और चांदी की राखियां महिलाओं और लड़कियों को काफी पसंद आ रही हैं। बच्चों के लिए कार्टून और लाइट वाली कई राखियां उपलब्ध हैं। महिलाओं और लड़कियों ने दूर रहने वाले भाइयों के लिए राखियां पोस्ट कर भेजनी शुरू कर दी हैं। प्रतिभा, हेमलता, राज कांता, रवीना शशि और नमिता ने बताया कि बहनों का इस उत्सव को लेकर इंतजार रहता है। दुकानों में दिल्ली, लुधियाना, परवाणू और कालका से राखियां लाई गई हैं, जो लोगों को बहुत पसंद भी आ रही हैं। रक्षा बंधन पर बाजार में खासी भीड़ देखने को भी मिल रही है। साथ ही मिठाई की दुकानों में भी चहल-पहल देखने को मिल रही है। त्योहार को लेकर बाजार में रौनक बढ़ गई है।