फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rampur garbage collection after two days

Rampur Bushahar News: रामपुर में दो दिन बाद उठा कूड़ा-कचरा

Sat, 14 Mar 2026 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
समय पर वेतन मिलने के आश्वासन के बाद मजदूर लौटे
विज्ञापन

फरवरी का वेतन नहीं मिलने से थे हड़ताल पर

राहगीरों, कारोबारियों सहित हजारों लोगों ने ली राहत की सांस

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर के वार्डों में चरमराई सफाई व्यवस्था दो दिन बाद पटरी पर लौट आई। शहर में दो दिन बाद कूड़ा-कचरा उठाया गया। वेतन मिलने के आश्वासन के बाद रोषजदा कामगार काम पर लौट आए हैं। उनके लौटने से राहगीरों, कारोबारियों, विद्यार्थियों सहित हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है।
नगर परिषद के ठेका मजदूरों को फरवरी का वेतन नहीं मिल पाया था। इसके कारण कामगारों में रोष था। उन्होंने हड़ताल शुरू कर दी थी। दो दिन तक शहर के कई क्षेत्रों में कूड़ा-कचरा जमा रहा, जिससे सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई। नगर परिषद रामपुर की डोर-टू-डोर कचरा एकत्रीकरण योजना भी प्रभावित रही। दो दिन तक कचरा न उठने के कारण शहर में कई स्थानों पर कचरे के ढेर लग गए थे। इससे फैल रही बदबू के कारण राहगीरों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा और कई लोगों को मुंह पर कपड़ा लगाकर चलना पड़ा।
विज्ञापन

फाग मेले के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर बैठे व्यापारियों, शहर के कारोबारियों, खरीदारी के लिए आने वाले लोगों और मरीजों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। विद्यार्थियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस बीच नगर परिषद रामपुर ने सफाई कार्य देख रहे ठेकेदार को कचरा न उठाने के मामले में नोटिस जारी किया। इसके बाद शनिवार को कामगार काम पर लौटे और शहर से कचरा उठाकर सफाई व्यवस्था को सामान्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद रामपुर ठेका मजदूर यूनियन की अध्यक्ष ललिता ने कहा कि यदि भविष्य में समय पर वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो कामगार आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed