फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur doctor pen down strike for her demands

रामपुर में डॉक्टरों की हड़ताल, मरीज हुए परेशान

Thu, 10 Feb 2022 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
rampur doctor pen down strike for her demands
महात्मा गांधी खेनरी अस्पताल रामपुर में मेडिकल ऑफिसर संघ पेनडाउन हड़ताल करते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रामपुर महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में वीरवार को चिकित्सा अधिकारी संघ ने मांगों को लेकर सुबह 9:30 से लेकर 11:30 बजे तक ओपीडी सेवाएं बंद रखीं। इस दौरान डॉक्टरों ने पेन डाउन हड़ताल के माध्यम से रोष प्रकट किया। ओपीडी दो घंटे तक बंद होने से मरीजों को खासी दिक्कतों का साम
विज्ञापन

ना करना पड़ा। इस दौरान मरीज डॉक्टर का इंतजार कर रहे, मगर उन्हें करीब साढ़े ग्यारह बजे तक इंतजार करना पड़ा। खनेरी अस्पताल में चार जिलों के लोग उपचार करवाने के लिए आते हैं। इसके लिए लोगों को कई किलोमीटर का सफर करके आते हैं। मगर यहां उन्हें खासी दिक्कतें पेश आ रही हैं। चिकित्सा अधिकारी संघ रामपुर का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, तब तक पेनडाउन हड़ताल जारी रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी। उन्होंने प्रदेश सरकार से उनकी मांगों को पूरा न करने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। इसके तहत चिकित्सा अधिकारी अपने-अपने कार्यस्थल पर गेट मीटिंग करके आगामी रणनीति को लेकर विचार-विमर्श करना शुरू करेंगे। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के सभी एलोपैथिक डॉक्टर संघों की संयुक्त कार्रवाई समिति की बैठक देर शाम 6:00 बजे ऑनलाइन के माध्यम से आयोजित किया गया। इसमें आम सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें नवीनतम वेतन आयोग के निर्देशों में घोषित विसंगतियों को दूर करने, गैर अभ्यास हिमाचल प्रदेश के डॉक्टरों के लिए भत्ता मूल वेतन के 25 प्रतिशत की दर से जारी करने, मूल वेतन और एनपीए की अधिकतम सीमा पंजाब पैटर्न के अनुसार 237600 और हिमाचल प्रदेश वेतन आयोग के उल्लिखित 218600 करके कम करने पर विरोध जताया। इसके अलावा एश्योर्ड कॅरिअर प्रोग्रेसन स्कीम एसीपीएस 4-9-14 डॉक्टरों के लिए टाइम स्केल प्रमोशन बंद न करने मांग उठाई है।

इसके अतिरिक्त स्नातकोत्तर योग्यता वाले डॉक्टरों के लिए स्नातकोत्तर भत्ता, पीजी भत्ता 7000 से बढ़ाकर 20000 प्रति माह और उसी पैटर्न पर राज्य के मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों के लिए शैक्षणिक भत्ता देने की मांग रखी। इस मौके पर सुनील शर्मा, डॉ. अजय डॉ. मनीराम, गुमान नेगी, डॉ. संदीप नेगी, डॉ. पद्म, डॉ. राजेश राणा सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed