फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rampur College, Play Ground Patbungla, NSUI Unit, Bushahr Cup Cricket Tournament

Rampur Bushahar News: मैड बॉयज कमलाहु के सिर सजा बुशहर कप का ताज

Fri, 28 Mar 2025 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Rampur College, Play Ground Patbungla, NSUI Unit, Bushahr Cup Cricket Tournament
एनएसयूआई रामपुर की ओर से आयोजित किक्रेट प्रतियोगिता के विजेता टीम मैड बॉयज कमलाहु ट्रॉफी के साथ
दीक्षित प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, विपिन चुने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज
विज्ञापन

मुख्यातिथि नीतीश ने विजेता टीम को एक लाख की राशि से नवाजा

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर कॉलेज के खेल मैदान पाटबंगला में एनएसयूआई इकाई की ओर से आयोजित बुशहर कप पर मैड बॉयज कमलाहु ने कब्जा जमाया है। ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में 128 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव एवं कूट पंचायत के उप प्रधान नीतीश भंडारी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। आयोजक कमेटी के पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला मैड बॉयज कमलाहु और डेक्कन चार्जर भद्राश के बीच खेला गया। भद्राश ने पहले खेलते हुए निर्धारित आठ ओवर में 76 रन बनाए, जिसमें सुरेंद्र ने 25 और बाबू पालसरा ने 16 रनों का योगदान दिया। मैड बॉयज कमलाहु की ओर गोलू चौहान और मिकी कायथ सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान में उतरे। भद्राश के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए गोलू चौहान के रूप में पहला झटका कमलाहु को दिया। मैच काफी रोमांचक रहा और अंतिम ओवर तक पहुंचा। मिकी कायथ ने 32 और रोनू चौहान ने 24 रनों की शानदार पारी खेली। मिकी को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया। वहीं, प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर दीक्षित ठाकुर को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया। बाबू पालसरा को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, विपिन नेगी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, रिंकू चौहान को सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर और रोनू चौहान को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि नीतीश ने आयोजक कमेटी की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेलकूद गतिविधियां समय-समय पर आयोजित होनी चाहिए। इससे युवा वर्ग नशे से दूर रहेगा और खेलों की ओर रुझान बढ़ेगा। साथ ही खेल अनुशासन और भाईचारे की भावना को सिखाती है। उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लेने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। आयोजक कमेटी के अध्यक्ष सौरव चौहान ने कहा कि विजेता टीम को एक लाख नकद राशि और ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 50 हजार नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। कहा कि एनएसयूआई इकाई रामपुर की ओर से याद-ए-राजा-साहब ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस मौके पर मुख्य सलाहकार तरुण कायथ, उपाध्यक्ष अक्षु मेहता, सचिव अमन ठाकुर, सह सचिव विजेश दंगल, कोषाध्यक्ष मोहित ठाकुर, साहिल मेहता, विक्की रांझा, अखिल भंडारी और आयुष खाची सहित कई अन्य युवा उपस्थित रहे - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed