{"_id":"68b1a3924bb06f2058090174","slug":"rampur-college-honored-student-shruti-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-142655-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: छात्रा श्रुति को रामपुर कॉलेज ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: छात्रा श्रुति को रामपुर कॉलेज ने किया सम्मानित
विज्ञापन
छात्रा श्रुति को रामपुर कॉलेज में 22 एशियन महिला बॉक्सिंग चैम्पियनशिप थाईलैंड में भाग लेकर का
विज्ञापन
थाईलैंड में हुई अंडर-22 एशियन महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता था कांस्य पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर के शारीरिक शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि कॉलेज प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया मौजूद रहे। इनके साथ साथ डॉ. विद्या बंधु नेगी उपप्राचार्य, डॉ. टीडी. वर्मा, प्रो. राजेश नेगी समेत समस्त शिक्षण और गैर-शिक्षण स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. विद्या बंधु नेगी, विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग ने स्वागत भाषण से किया। कार्यक्रम में कॉलेज की बीए तृतीय वर्ष शारीरिक शिक्षा की छात्रा श्रुति को सम्मानित किया गया। श्रुति ने थाईलैंड में हुई अंडर-22 एशियन महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भाग लेकर कांस्य पदक जीता था। सम्मान समारोह के बाद रोमांचक कबड्डी प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। विभिन्न टीमों ने इस भव्य आयोजन में भाग लेकर जोश, ऊर्जा और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।