फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rampur college building, problem, people upset

Rampur Bushahar News: रामपुर के कॉलेज भवन में हो रहा पानी का रिसाव

Thu, 21 Nov 2024 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
लवी मेले के लिए पाटबंगला में सजे ढाबों-होटलों से हो रहा पानी का रिसाव
विज्ञापन


जल्द समस्या का समाधान नहीं किया तो बढ़ सकती है परेशानी

बीते वर्ष भी पेश आई थी समस्या, फिर भी नहीं ली कोई सीख

प्रशासन भी समस्या की नहीं ले रहा सुध : डॉ पकंज
संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर के पुराने भवन पर खतरा मंडराने लगा है। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के लिए पाटबंगला मैदान में सजे ढाबों और होटलों से निकलने वाले पानी के रिसाव से यह समस्या उत्पन्न हुई है। यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो कभी भी हादसा पेश आ सकता है। भवन में कॉलेज की कक्षाएं चलती हैं और निचली मंजिल में कैंटीन भी चलती है। ऐसे में भवन पर पानी का रिसाव घातक साबित हो सकता है। कॉलेज में अध्ययनरत हजारों छात्रों और शिक्षकों के लिए भी खतरा हो सकता है। गौर हो कि रामपुर में 11 से 14 नवंबर तक आधिकारिक तौर पर लवी मेला आयोजित होता है। करीब एक माह तक पाटबंगला मैदान में लवी मेले में दुकानें सजती हैं। पाटबंगला मैदान में दर्जनों ढाबे और होटल चल रहे हैं। ऐसे में यहां ढाबों और होटलों से निकलने वाले पानी के लिए कोई उचित निकासी व्यवस्था नहीं की गई है। इस कारण पानी का कॉलेज के भवन में रिसाव रहा है। पानी का भवन के दीवारों और कमरों में रिसाव हो रहा है। ऊपरी मंजिल में छात्र और छात्राओं की कक्षाएं आयोजित की जाती हैं, वहीं निचली मंजिल में कैंटीन भी चलती है। ऐसे में कक्षाएं भी प्रभावित हो रही हैं और शिक्षकों सहित विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या बीते वर्ष भी लवी मेले के दौरान पेश आई थी। इसके बावजूद प्रशासन ने समस्या को लेकर कोई सुध नहीं ली और कोई सीख नहीं ली। इसका खामियाजा छात्रों और शिक्षकों को भुगतना पड़ रहा है।

पाटबंगला मैदान में लवी मेले के लिए सजे ढाबों और होटलों से निकलने वाला पानी कॉलेज के भवन पर गिर रहा है। पानी का रिसाव भवन की दीवारों और क्लास रूम में हो रहा है। इस कारण परेशानियों पेश आ रही हैं। बीते वर्ष भी लवी मेले के दौरान यह समस्या पेश आई थी। अब इस वर्ष भी ढाबों और होटलों का पानी भवन में रिस रहा है। समस्या को लेकर प्रशासन को भी अवगत करवाया गया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। डॉ. पंकज बसोतिया, प्राचार्य, रामपुर कॉलेज
विज्ञापन




कॉलेज प्रबंधन की ओर से सूचना मिली है की कि भवन में पानी का रिसाव हो रहा है । इस बारे में नगर परिषद को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। - निशांत तोमर, एसडीएम रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed