Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rampur bazaar closed over MLA Nandlal's death

Rampur Bushahar News: विधायक नंदलाल के निधन पर रामपुर बाजार में बंद का दिखा मिला-जुला असर

Wed, 04 Nov 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
दिवंगत विधायक नंदलाल के निधन पर रामपुर बाजार में बंद का दिखा मिला-जुला असर
विज्ञापन

.सर्वहितकारी व्यापार मंडल ने बुधवार को बाजार बंद रखने का लिया था निर्णय
. कई दुकानदारों ने बंद रखीं दुकानें तो कुछ ने किया कारोबार
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
रामपुर विधानसभा क्षेत्र के दिवंगत विधायक नंदलाल के निधन पर बुधवार को रामपुर बाजार में बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला। सर्वहितकारी व्यापार मंडल ने दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से बाजार बंद रखने का निर्णय लिया था। व्यापार मंडल के निर्णय के तहत बाजार बंद रखकर दिवंगत विधायक नंदलाल को श्रद्धांजलि देने का आह्वान किया गया। हालांकि, बाजार में कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं, तो कुछ दुकानदारों ने दुकानें खुली रखकर कारोबार किया। दिवंगत विधायक नंदलाल के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। व्यापार मंडल ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष नंदलाल का मंगलवार को शिमला के चमियाना अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था। वह 72 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद रामपुर सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लंबे समय तक रामपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले नंदलाल के निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनके निधन की खबर से राजनीतिक जगत सहित रामपुर क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed