{"_id":"6176e8f0d0c60764782638ac","slug":"rampur-75-voting-center-in-cctv-servilance-rampur-hp-news-sml388362248","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर के 75 मतदान केंद्रों में सीसीटीवी की निगरानी में होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर के 75 मतदान केंद्रों में सीसीटीवी की निगरानी में होगा मतदान
विज्ञापन
सुभाष सेन
रामपुर बुशहर। मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव के चलते 30 अक्तूबर को रामपुर विधानसभा क्षेत्र के 156 केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया आयोजित होगी। शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न करवाने के लिए इन मतदान केंद्रों में 950 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। इस दौरान विस क्षेत्र के 75 पोलिंग बूथों पर सीसीटीवी की निगरानी में मतदान होगा। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग होगी। इसके अलावा 46 मतदान केंद्रों में माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात होंगे।
मंडी लोकसभा सीट के उपचुनाव को लेकर रामपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रचार-प्रसार का दौर जारी है। ऐसे में चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के भी निर्वाचन आयोग ने पूरे बंदोबस्त किए जा रहे हैं। रामपुर विस क्षेत्र के 156 बूथों में निर्वाचन आयोग के 4-4 पोलिंग कर्मी और 2-2 सुरक्षा कर्मियों की तैनाती होगी। केवल संवेदनशील रचोली और गोपालपुर केंद्र पर 3-3 सुरक्षा कर्मी सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे।
मतदान को पारदर्शिता के साथ संपन्न करवाने के लिए 75 मतदान केंद्रों में सीसीटीवी और 46 मतदान केंद्रों में माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात होंगे। यह मतदान की पल-पल की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देंगे। चुनाव प्रक्रिया पर नजर बनाए रखने के लिए 4 सेक्टर मैजिस्ट्रेट और 18 सेक्टर ऑफिसर सेवाएं देंगे। रामपुर में पोलिंग पार्टियों को पोलिंग बूथ तक पहुंचाने के लिए यातायात के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
चुनाव कर्मियों को 28-29 को एचआरटीसी की 40 बसों में भेजने की व्यवस्था रहेगी। एक बस में तीन से चार पोलिंग पार्टियों को भेजने की सुविधा होगी। हालांकि लैलन पोलिंग बूथ के लिए छोटे वाहन का बंदोबस्त किया गया है। विस क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया जाएगा, जो विभिन्न गतिविधियों पर अपनी नजर बनाए रखेंगे। पोलिंग पार्टियों के ठहरने और खाने की व्यवस्था करने के लिए बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं।
एसडीएम रामपुर यादविंद्र पॉल ने बताया कि मंडी लोस उपचुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए 950 से अधिक चुनाव कर्मी तैनात होंगे। चुनाव कर्मियों को पोलिंग बूथ तक भेजने के लिए बसों और छोटे वाहन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।