फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Ram Thalaik Nerva elected School SMC President

Rampur Bushahar News: राम थलाइक नेरवा स्कूल एसएमसी अध्यक्ष चुने गए, 146 वोट मिले

Sun, 26 Jul 2026 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
राम थलाइक नेरवा स्कूल एसएमसी अध्यक्ष चुने गए, 146 वोट मिले
विज्ञापन

. ध्यक्ष पद के लिए कुल सात उम्मीदवार मैदान में थे
. पाठशाला में 1200 से अधिक बच्चे पढ़ते हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा(रोहड़ू)। शहीद श्याम सिंह वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) अध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हुए। इस चुनाव में राम थलाइक को नया अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने 146 मत प्राप्त कर 60 वोटों से जीत हासिल की। अध्यक्ष पद के लिए कुल सात उम्मीदवार मैदान में थे। चुनाव में 314 अभिभावकों ने मतदान में भाग लिया। निवर्तमान अध्यक्ष कुलदीप झोलटा 86 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राम थलाइक ने कहा कि पाठशाला में 1,200 से अधिक बच्चे पढ़ते हैं। अधिक छात्रों के कारण पढ़ाई दो शिफ्टों में चल रही है। सुबह साढ़े सात बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक चलने वाली इन शिफ्टों में छात्रों को बसों की समस्या होती है। उन्होंने बताया कि यह समस्या पहले भी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सामने उठाई गई थी। हालांकि, निगम अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। थलाइक ने कहा कि कमरों की कमी के कारण ही दो शिफ्टों में पढ़ाई हो रही है। उन्होंने इस समस्या को फिर से मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने की बात कही। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मांग की है कि पाठशाला में कमरों की कमी दूर करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर एक भवन का निर्माण करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article