संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण समाज सुधार सभा रामपुर की बैठक शनिवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूज्य देव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्य कार्यकारिणी का गठन किया गया। राम रतन शर्मा को अध्यक्ष चुना गया। वहीं, प्रेम शर्मा को उपाध्यक्ष, सत्या देव शर्मा को महासचिव, जगदीश शर्मा को कोषाध्यक्ष, पवन शर्मा को संयुक्त सचिव, राम कुमार शर्मा को संगठन सचिव, यशपाल शर्मा को प्रेस सचिव, देव राज जुआ को वित्त सचिव, देव राज शर्मा लालसा को लेखाकार, देव कुमार शर्मा शिंगला को कानूनी सलाहकार, दीन बंधु गौतम को मुख्य सलाहकार, शीश भूषण, धर्म देव शर्मा श्याम लाल, कैलाश शर्मा, अनिल शर्मा और प्रताप शर्मा सहित अन्य को सदस्य चुना गया। राम रतन शर्मा ने कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कार्य को पूरा करेंगे।