{"_id":"6857f199648309c9640181ce","slug":"rajiv-gandhi-day-boarding-school-will-open-in-shingla-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-137722-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: शिंगला में खुलेगा राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: शिंगला में खुलेगा राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल
विज्ञापन
शिंगला के कलना में यहां प्रस्तावित है राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का निर्माण। संवाद
कलना में 50 बीघा भूमि का चयन, क्षेत्र के विद्यार्थियों को जल्द मिलेगा लाभ
विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री सुक्खू ने शिमला जिले में आठ डे बोर्डिंग स्कूल खोलने की घोषणा की
तिलक राज कायथ
रामपुर बुशहर। राज्य सरकार ने प्रदेश भर में डे बोर्डिंग स्कूल खोलने की घोषणा की है। रामपुर विधानसभा क्षेत्र की शिंगला पंचायत में भी राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोला जाना प्रस्तावित है। इसके लिए पंचायत के कलना में 50 बीघा भूमि का चयन किया गया है। भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। यह स्कूल आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, जिसमें विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक और मनोरंजन सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में गुणात्मक और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 2023-24 के बजट में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोलने की घोषणा की थी। इन स्कूलों में हाईटेक स्मार्ट क्लासरूम, खेल मैदान, इंडोर स्टेडियम, रेसिंग ट्रैक और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं विद्यार्थियों को मिलेंगी। यहां स्कूली बच्चों को रहने के लिए हॉस्टल की सुविधा भी होगी। इसके अलावा जो बच्चे रोजाना स्कूल से घर आना-जाना चाहते हैं, उन्हें भी स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा। इसी के तहत बीते वर्ष बजट सत्र के दौरान उन्होंने जिला शिमला में आठ राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोलने की घोषणा की थी। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से तेजी से प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। शुरुआत में प्री नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के ब्लॉक बनाए जाएंगे। स्कूल जिला, उपमंडल और तहसील से पांच किलोमीटर की दूरी पर बनेगा। इस संबंध में एसडीएम के माध्यम से शिक्षा विभाग को अवगत करवाया गया है।
छात्रों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
कन्या उत्कृष्ट माध्यमिक पाठशाला रामपुर की प्रधानाचार्य जयंती धीमान ने कहा कि राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल में छात्रों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। स्कूल निर्माण को लेकर प्रशासन सहित, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने 50 बीघा भूमि का संयुक्त निरीक्षण कर चयन किया है। जल्द ही स्कूल का निर्माण कार्य शुरू होगा और क्षेत्र के विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।