फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rain and snowfall in Rohru, chilling hours likely to be completed for apple crop

Rampur Bushahar News: बारिश-बर्फबारी के बाद सेब की फसल के लिए चिलिंग ऑवर्स पूरा होने की संभावना

Thu, 27 Feb 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
चोटियों पर हिमपात, निचले क्षेत्रों में बारिश से किसानों-बागवानों को राहत
विज्ञापन

रोहड़ू। दो दिन से लगातार बारिश के बाद कई क्षेत्रों में हिमपात शुरू हो गया है। चंद्रनाहन, सुंगरी और लढोट सहित ऊंचाई वाले गांवों में देर शाम तक 8 से 16 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई। निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश का दौर जारी रहा। सुबह से रुक-रुककर हो रही बारिश और बर्फबारी से समूचा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है। चांशल सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वीरवार को दोपहर बाद न्यूनतम तापमान -3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बर्फबारी से किसानों और बागवानों में खुशी की लहर है। बर्फबारी होने से सेब की फसल के लिए जरूरी चिलिंग ऑवर्स पूरा होने की संभावना है। ताजा बर्फबारी के बाद लंबे समय से सूखे जैसे हालात से जूझ रहे किसानों-बागवानों ने भी राहत की सांस ली है। खासकर सेब के लिए लंबे समय से सूखे के कारण बागवान चिंतित थे। बर्फबारी से रोहड़ू-चौपाल सहित अन्य उपमंडलों के दुर्गम क्षेत्रों में लोगों की दुश्वारियां भी बढ़ गई हैं। हालांकि, अधिकांश मुख्य मार्गों पर वीरवार को यातायात सामान्य चलता रहा है। स्कूलों में बोर्ड परीक्षा दे रहे छात्रों को बर्फबारी और ठंड के बीच परेशानी का सामना करना पड़ा है। मौसम में आए बदलाव से प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। मौसम को देखते हुए लोक निर्माण विभाग, बिजली बोर्ड और जल शक्ति विभाग ने पहले से तैयारियां की हैं। प्रशासन बर्फबारी से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। एसडीएम विजय वर्धन ने लोगों से आग्रह किया है कि लोगों को ऊंचाई वाले स्थानों की ओर रात को वाहनों से सफर न करें। मुख्य मार्ग पर भी फिस्लन के कारण वाहनों के फंसने की रात के समय संभावना रहेगी। उपमंडल में पानी और बिजली आपूर्ति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed