Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Quiz and Essay Competition under Election Literacy Club at Ani School

Rampur Bushahar News: प्रश्नोत्तरी में नेहा खाची और वर्णिका शर्मा संयुक्त रूप से प्रथम

Thu, 05 Nov 2026 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Quiz and Essay Competition under Election Literacy Club at Ani School
पीएम श्री आनी में निर्वाचन साक्षरता क्लब के अंतर्गत आयोजित प्रश्नोत्तरी एवं निबंध प्रतियोगिता भ
आनी स्कूल में निर्वाचन साक्षरता क्लब के तहत प्रश्नोत्तरी और निबंध प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)।
पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में निर्वाचन साक्षरता क्लब के तहत मतदाता जागरूकता को लेकर प्रश्नोत्तरी और निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 20 और निबंध लेखन में 15 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रश्नोत्तरी में जमा दो की नेहा खाची और जमा एक की वर्णिका शर्मा संयुक्त रूप से प्रथम रहीं। निबंध प्रतियोगिता में जमा एक की अर्चना कश्यप और जमा दो की नेहा खाची ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी का संचालन निर्वाचन साक्षरता क्लब के समन्वयक कुंदन शर्मा और निबंध प्रतियोगिता का संचालन प्रवक्ता अनीता ठाकुर ने किया। प्रधानाचार्य शालू ठाकुर ने विजेता और प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण है। युवाओं को स्वयं मतदान के प्रति जागरूक होने के साथ अपने परिवार और समाज को भी मतदान के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने शुद्ध मतदाता सूची और शत-प्रतिशत मतदान के महत्व पर भी जोर दिया। प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थी विधानसभा स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में पाठशाला का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed